फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नदी में मिला युवक का शव, पहचान पर संशय

Mon, 22 Jun 2026 01:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
लखनऊ। हजरतगंज में शनिवार को भैंसाकुंड के पास गोमती नदी में युवक का शव मिला। हालांकि शव के शिनाख्त में अभी संशय बना हुआ है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर अलीगंज ध्रुव सिंह ने बताया कि शनिवार को अलीगंज सेक्टर-सी निवासी स्वाति ने पति अनुराग की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि अनुराग बाराबंकी में नवाबगंज गुरुद्वारा रोड के रहने वाले थे। उन्होंने अनुराग से प्रेम विवाह किया था। ससुर के नाराज होने पर पति उनके साथ अलीगंज में रहकर ऑनलाइन फूड डिलिवरी का काम करते थे। शुक्रवार सुबह वह बाइक से बाराबंकी स्थित बैंक केवाईसी कराने के लिए निकले थे। इसके कुछ देर बाद उनकी बात हुई थी। इसके बाद से पति का मोबाइल स्विच ऑफ हो गया था। देर रात तक घर नहीं लौटने पर उन्होंने काफी खोजबीन की मगर कुछ पता नहीं चल सका। इंस्पेक्टर ने बताया कि शनिवार शाम उन्हें हजरतगंज थाने से शव मिलने की सूचना मिली तो उन्होंने इसकी जानकारी स्वाति और अनुराग के घरवालों को दी। स्वाति पोस्टमार्टम हाउस पहुंचीं तो उन्होंने शव अनुराग का होने की बात से इन्कार कर दिया। वहीं अनुराग के चाचा धर्मेश ने शव की पहचान भतीजे के रूप में की। इंस्पेक्टर ने बताया कि स्वाति ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें