लखनऊ। बीबीडी में शनिवार को छोटे भाई के साथ जा रही युवती से दो शोहदों ने छेड़छाड़ कर दी। बीबीडी इंस्पेक्टर अजय नारायण सिंह के मुताबिक रिपोर्ट दर्ज कर मुख्य आरोपी अमरेंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोपी साथी की तलाश जारी है। युवती के मुताबिक शनिवार सुबह 10 बजे वह छोटे भाई के साथ पैदल जा रही थीं। गोयल कॉलेज के पास अमरेंद्र सिंह ने धक्का दे दिया। इससे वे घायल हो गईं। अमरेंद्र व उसका साथी छेड़छाड़ करने लगा। भाई ने विरोध किया तो अमरेंद्र ने ईंट से प्रहार कर दिया और चेन लूटकर भाग गए।