चयनित युवाओं के लिए बृहस्पतिवार से 10 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत हुई।
लखनऊ। मेगा रोजगार मेले में सीएम हेल्पलाइन के तहत कस्टमर केयर के पद पर चयनित युवाओं के लिए बृहस्पतिवार से 10 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत हुई। पहले दिन करीब 300 युवाओं को सीएम हेल्पलाइन व उसकी कार्य प्रणाली के बारे में जानकारी दी गई। वीविन एजेंसी की एचआर मुस्कान ने बताया कि गोमतीनगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान परिसर में आयोजित रोजगार मेले में इन युवाओं का चयन किया गया है। चयनित युवाओं को मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से जुड़ी गाइडलाइन के बारे में जानकारी दी जाएगी। बात करनी की शैली, पीड़ित की समस्या और उसका निस्तारण कैसे करें इस संबंध में युवाओं को बताया जाएगा।