स्किल मैपिंग के जरिये रोजगार के लिए तैयार होंगे युवा
लखनऊ। सेवायोजन और कौशल विकास विभाग की ओर से युवाओं को रोजगार परक बनाने के लिए उनकी स्किल मैपिंग कराई जाएगी। इससे युवाओं की योग्यता, कौशल और क्षमताओें की पहचान कर उन्हे सही दिशा में रोजगार दिया जा सकेगा। कौशल विकास विभाग के मिशन निदेशक पुलकित खरे के अनुसार युवाओं की शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और कौशल क्षमता के आधार अलग-अलग सूची तैयार की जा रही है। इस पहल का मकसद है कि कंपनी की जरूरतों के आधार पर युवाओं को रोजगार के लिए तैयार किया जा सके। युवाओं के प्रशिक्षण के लिए पांच नए कौशल विकास केंद्र स्थापित किए जाएंगे, जहां उभरती तकनीकों और नवाचार आधारित प्रशिक्षण से युवाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा।