फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अवैध संबंधों के चलती हुई थी युवक की हत्या, सात गिरफ्तार

Mon, 10 Jul 2023 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर (खैराबाद)। थाना क्षेत्र में अवैध संबंधों के चलते ही युवक की हत्या की गई थी। पुलिस ने मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अमर उजाला ने पहले ही इसकी आशंका जताई थी।
विज्ञापन

क्षेत्र के किसानी टोला निवासी रमेश मौर्य छह जुलाई की रात साढ़े आठ बजे चौराहे पर टिक्की खा रहा था। इसी दौरान गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गई थी। उसने पहले ही अपनी हत्या की आशंका जाहिर करते हुए वीडियो बनाया था। वारदात के बाद पुलिस ने 13 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया था।
सीओ सुशील कुमार ने बताया कि रमेश मौर्य की हत्यारोपी अयान के पिता साबिर से अच्छी दोस्ती थी। 2018 में साबिर की मौत हो गई थी। इसके बाद भी रमेश साबिर की पत्नी से मिलने जाता था। इस पर मोहल्ले के लोग आपत्ति जताते थे। आरोपी अतीक व लईक अयान के मौसा हैं। उन्होंने अयान को हत्या करने के लिए उकसाया। साथ ही परिवार का खर्च उठाने, जमानत व कोर्ट कचहरी का खर्चा उठाने का भी आश्वासन दिया। इसके बाद अयान ने अतीक व लईक के साथ मिलकर रमेश को गोली मार दी।
विज्ञापन

पुलिस ने बरामद किया तमंचा
घटना के बाद भागते समय अयान ने कच्चे नाले के पास झाड़ी में तमंचा छिपा दिया था। उसकी निशानदेही पर तमंचा व कारतूस बरामद कर लिया गया है। अयान उर्फ हमजा, सलीम, मोहम्मद अलीम, रमजान, तौहीद, मोहम्मद शफीक व जमील को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।


परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जाएगी


सीतापुर। रमेश के परिवार से एक व्यक्ति को आउटसोर्सिंग से नौकरी देंगे। यह बात खैराबाद नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अभिषेक गुप्ता बबूल ने रमेश के परिजनों से मुलाकात करने के बाद कही। रविवार को खैराबाद नगर पालिका अध्यक्ष बेबी गुप्ता, अध्यक्ष प्रतिनिधि अभिषेक गुप्ता बबलू व भाजपा युवा मोर्चा जिला महामंत्री अनूप विश्वकर्मा रमेश मौर्य के घर पहुंचे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें