फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्म बदलकर शादी करने का बनाया दबाव, विरोध करने पर पीटा, मुकदमा

विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आया आरोपी। - फोटो : ??? ?????
विज्ञापन
गोरखपुर की रहने वाली किशोरी को एक युवक परेशान कर रहा था। उस पर धर्म बदलकर शादी करने का दबाव बना रहा था। परिजनों को मालूम हुआ तो लखनऊ में भेजकर पढ़ाई शुरू कराई।
विज्ञापन

इसकी जानकारी होने पर शोहदा लखनऊ भी पहुंच गया। वास्तुखंड इलाके में किशोरी को रास्ते में रोकर छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध पर पीटना शुरू कर दिया।
राहगीरों के जुटने पर आरोपी भाग निकला। छात्रा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज पुलिस ने आरोपी आरिफ को गिरफ्तार कर लिया है।
प्रभारी निरीक्षक विभूतिखंड डॉ. आशीष मिश्रा के मुताबिक, पकड़ा गया आरिफ गोरखपुर के कैंपियरगंज का रहने वाला है।
वहीं की रहने वाली किशोरी ने पुलिस को बताया कि इंटर की कोचिंग के दौरान आरिफ से दोस्ती हुई थी। मोबाइल पर बात के दौरान आरोपी ने चोरी से उसके फोटो ले लिए।
कुछ दिन बाद आरिफ की हकीकत पता चलने पर किशोरी ने बात करना बंद कर दिया। इससे चिढ़े आरोपी ने किशोरी से धर्म बदल कर शादी करने को कहा।
इनकार पर आरोपी ने किशोरी के साथ हुई चैटिंग सोशल मीडिया में वायरल कर दी। लोकलाज के डर से किशोरी ने गोरखपुर छोड़ दिया और गोमतीनगर के वास्तुखंड में किराए के मकान में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने लगी।
विज्ञापन

कुछ वक्त पहले आरिफ को किशोरी के नये पते की जानकारी हो गई। इस पर पीछा करते हुए लखनऊ आ धमका।
घर से कुछ दूरी पर खड़ा हो कर रहा था इंतजार
किशोरी ने पुलिस को बताया कि वह मंगलवार को सामान लेने घर से निकली थी। कुछ दूरी पर आरिफ खड़ा मिला। उसने बदतमीजी शुरू कर दी। विरोध पर पिटाई करने लगा। प्रभारी निरीक्षक डॉ. आशीष मिश्र के मुताबिक, सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। किशोरी ने आरिफ पर छेड़छाड़ और धर्म परिवर्तन का दबाव डालने का आरोप लगाया। इसके आधार पर मुकदमा दर्ज करते हुए पड़ताल की जाने लगी। सीसीटीवी कैमरे खंगाले जाने पर आरोपी वास्तुखंड के पास घूमता हुआ नजर आ गया। पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें