फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: इंटैक नेशनल हैरिटेज क्विज में दिखी युवाओं की प्रतिभा

विज्ञापन
इंटैक नेशनल हैरिटेज क्विज में दिखी युवाओं की प्रतिभा
विज्ञापन
लखनऊ। इंटैक नेशनल हेरिटेज क्विज 2026 के लखनऊ सिटी राउंड का आयोजन सोमवार को गोमती नगर स्थित सीएमएस कैंपस वन में किया गया। इसमें 28 स्कूलों के 110 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। लिखित प्रारंभिक दौर में कुल 55 टीमों ने हिस्सा लिया और चार टीमें सिटी फाइनल में पहुंची। सिटी फाइनल में पांच राउंड हुए और बेहद करीबी मुकाबले के बाद सीएमकेपी यूपी सैनिक स्कूल की कैडेट चार्वी प्रताप सिंह और कैडेट उदयवीर सिंह ने कर्मवीर सिंह के मार्गदर्शन में प्रथम पुरस्कार जीता। द्वितीय पुरस्कार आर्मी पब्लिक स्कूल के उत्कर्ष विश्वकर्मा और वैभवी को बबीता राकेश के मार्गदर्शन में मिला। फाइनल में पहुंचने वाली अन्य दो टीमों में सीएमएस, कानपुर रोड के अर्जुन कात्यायन और अर्णव व आर्मी पब्लिक स्कूल के मानवेंद्र और अभिज्ञान पाठक रहे। विजेताओं को सीएमएस प्रबंध निदेशक प्रो. गीता गांधी किंगडन, इंटैक के राज्य संयोजक एनके एस चौहान, इंटैक लखनऊ चैप्टर की संयोजक डॉ. नीतू अग्रवाल और इंटैक सदस्यों प्रो. सुमना वार्ष्णेय, एके श्रीवास्तव और कनक चौहान की उपस्थिति में सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें