लखनऊ। बाबूगंज के रामाधीन सिंह उत्सव लॉन में रविवार को आसार वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में युवाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। रंगीन रोशनी और संगीत ने माहौल को और जीवंत बना दिया। संयोजक रूपेश अग्रवाल ने बताया कि खानपान, वेलकम ड्रिंक और सेल्फी पॉइंट भी आकर्षण रहे।