फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: युवक का अपहरण कर हत्या की आशंका, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
युवक का अपहरण कर हत्या की आशंका, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
लखनऊ। मोहनलालगंज के खरेहना मजरा भसंडा गांव निवासी निर्मला देवी ने गांव के युवक अंकित व उसकी बहन जूली पर 20 वर्षीय बेटे सौरभ का फिरौती के लिए अपहरण व हत्या की आशंका जताते हुए कोर्ट के आदेश पर एफआईआर दर्ज कराई है। आरोप है कि सौरभ एक सितंबर 2025 को घर से लापता हो गया था। आरोपी भाई-बहन पर बेटे को बहला-फुसलाकर ले जाने और अपहरण कर पैसे मांगने का आरोप लगाया। आरोप है कि रकम नहीं मिलने पर सौरभ को जान से मारने की धमकी दी थी। इंस्पेक्टर रामबाबू सिंह के मुताबिक, सौरभ काम के सिलसिले में महाराष्ट्र गया था, वहां आरोपियों के साथ रहता था। पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें