फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: रंजिश में युवक को गोली मारी, हालत गंभीर

Wed, 21 Jun 2023 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र मेंं सोमवार की रात एक युवक को गोली मार दी गई। गोली उसके पेट और दायें हाथ में लगी। इससे वह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। मां की तहरीर पर पुलिस ने तीन हमलावरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। घटना को लेकर लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन

गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के पूरे बढ़इन गांव निवासी दुर्गेश कुमार उर्फ कल्लू (20) रात में किसी काम से टिकरा गया था। इसी दौरान टिकरा गांव निवासी अनुज यादव, देवेद्र यादव, रामबरन यादव और दुर्गेश के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस पर तीनों ने असलहे से दुर्गेश पर फायरिंग कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हमलावरों ने तीन से चार बार राउंड फायरिंग की। इसमें दो गोली दुर्गेश को लगी। एक गोली पेट, जबकि दूसरी गोली उसके हाथ में लगी। सूचना पर थानेदार प्रवीर गौतम ने पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। साथ ही आसपास के लोगों से घटना की जानकारी ली। मां बबली की तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमले का केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें