लालगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के धनाभाद गांव में शुक्रवार की देर रात व्यक्ति का मोबाइल छीनकर भाग रहे तीन युवक बाइक समेत खड्ड में गिर गए। दो युवक तो भाग निकले, लेकिन एक युवक को ग्रामीणों ने दबोच लिया। ग्रामीणों ने पकड़े गए युवक की पिटाई कर उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया। तुलापुर मजरे रानीरामपुर गांव निवासी दीपक साइकिल से डेयरी में दूध देने जा रहा था। पीछे से आए बाइक सवार युवकों ने उसका मोबाइल छीन कर रानी रामपुर की तरफ भागे। शोरगुल मचाने पर ग्रामीणों ने उनमें से एक को दौड़ाकर पकड़ लिया। प्रभारी निरीक्षक शिवशंकर सिंह ने बताया कि पकड़े गए युवक से पूछताछ की जा रही है। संवाद