फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: निकाह का झांसा देकर किशोरी से दुष्कर्म

Sun, 07 May 2023 01:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। सआदतगंज इलाके में रहने वाली एक किशोरी से ई-रिक्शा चालक ने निकाह का झांसा देकर दुष्कर्म और मारपीट की। बालागंज चौकी पर समझौता हुआ और उसके बाद भी आरोपी ने किशोरी के घर जाकर मारपीट की।
विज्ञापन

शुक्रवार को पीड़िता ने सआदतगंज थाने में केस दर्ज कराया और शनिवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 15 साल की एक किशोरी मां, भाई व बहन के साथ रहती है। किशोरी के पिता सऊदी में नौकरी करते हैं।
किशोरी के पिता का ई-रिक्शा दुबग्गा निवासी जीशान उर्फ अनस चलाता था। जीशान का किशोरी के घर आना-जाना शुरू हो गया। किशोरी की मां ने उसका व जीशान का निकाह तय कर दिया। इसके बाद आरोपी ने निकाह के नाम पर किशोरी से दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

इसकी जानकारी पर किशोरी की मां ने जीशान का आना-जाना बंद करा दिया। इस पर जीशान ने निकाह से इनकार कर दिया। पुलिस चौकी पर शिकायत की गई तो जीशान ने किशोरी के बालिग होने पर निकाह करने का वादा किया।
आरोपी फिर से किशोरी के घर आने-जाने लगा और मारपीट करने लगा। आजिज आकर किशोरी ने शुक्रवार को सआदतगंज थाने में केस दर्ज कराया। शनिवार को पुलिस ने जीशान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें