फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Thu, 06 Apr 2023 01:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरानगर की एक युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले प्राइवेट कंपनीकर्मी को पुलिस ने अयोध्या स्थित उसके आवास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पीड़िता को प्यार के जाल में फंसाकर शोषण किया था और फिर चुपके से शादी कर ली थी।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर इंदिरानगर छत्रपाल सिंह ने बताया कि युवती ने कुछ माह पहले अयोध्या के कैंट ककरही बाजार निवासी शुभम पाठक के खिलाफ दुराचार सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
आरोप था कि शुभम ने प्यार के जाल में फंसाया और शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किया। शादी की बात रखी तो उसने इनकार कर दिया और चुपके से दूसरी युवती से विवाह कर लिया। मामले में मंगलवार को पुलिस ने दबिश देकर शुभम को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

तीन साल तक किया किशोरी का शोषण आरोपी गिरफ्तार
माल इलाके में रहने वाली एक दलित किशोरी का गांव के युवक प्रिंस सिंह ने तीन साल तक शारीरिक शोषण किया। डर और लोकलाज के चलते किशोरी चुप रही। दो बार उसकी आपत्तिजनक फोटो दिखाकर शादी तुड़वा दी। आजिज आकर उसने परिजनों को आपबीती बताई। मंगलवार को पीड़िता के परिजनों ने केस दर्ज कराया। बुधवार को पुलिस ने प्रिंस सिंह को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें