रायबरेली। अलग-अलग थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। लालाखेड़ा निवासी जितेंद्र पाल (28), अजीत कुमार पाल निवासी दलनखेड़ा थाना बिहार जिला उन्नाव शुक्रवार देर शाम बाइक से बिहार जा रहे थे। सरेनी थाना क्षेत्र में भोजपुर-दौलतपुर मार्ग बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सीएचसी सरेनी ले जाया गया, जहां जितेंद्र पाल की इलाज के दौरान मौत हो गई। अजीत का इलाज किया जा रहा है। कोतवाल ने बताया कि बाइक सवार हेलमेट लगाए था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उधर, बछरावां थाना क्षेत्र के जोहवाशर्की निवासी बरातीलाल (40) बाइक कुंदनगंज से घर जा रहा था। इसी दौरान कार ने टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। कोतवाल बृजेश कुमार राय ने बताया कि चालक को कार समेत पकड़ा गया है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।