फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत

Thu, 24 Aug 2023 05:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
अमावां (रायबरेली)। मिल एरिया थाना क्षेत्र में बुधवार की शाम दो बाइकों की भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई। महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के रसेहता गांव निवासी विनय जायसवाल (42) पुत्र अवध बिहारी जायसवाल शाम तीन बजे बाइक से जिला मुख्यालय से घर लौट रहा था। रतापुर स्थित फिरोज गांधी पॉलीटेक्निक गेट के सामने से आ रही दूसरी बाइक से भिड़ंत हो गई। इससे विनय गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद उसे जिला अस्पताल मेंं भर्ती कराया गया, जहां देर शाम उसकी मौत हो गई। बताते हैं कि मृतक विनय हेलमेट लगाए हुआ था। युवक की मौत से परिजनों में रोना पिटना मच गया। हादसे के बाद दूसरा बाइक सवार युवक फरार हो गया। मिल एरिया थानेदार संजय कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें