नदी में छलांग लगाने वाले राम सिंह (बाएं)। बगल में खड़े उन्हें बचाने वाले मल्लाह।
बख्शी का तालाब। मड़ियांव के फैजुल्लागंज निवासी राम सिंह ने शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे बख्शी का तालाब के मांझीघाट स्थित गोमती पुल से नदी में छलांग लगा दी। इससे पहले उसने पुलिस कंट्रोल रूम को फोन कर इसकी सूचना दी थी और परिवार को परेशान न करने की अपील भी की थी। नदी किनारे मौजूद मल्लाह ललित निषाद ने उसे बचा लिया। चौकी प्रभारी कठवारा धीरेंद्र मिश्र ने बताया कि पूछताछ में राम सिंह ने बताया कि वह मूलरूप से माल के बदैंया टिकारी गांव का निवासी है। वर्तमान में पत्नी और दो बेटों के साथ मड़ियांव के फैजुल्लागंज में रहता है और गार्ड की नौकरी करता है। पारिवारिक कलह के चलते उसने गोमती नदी में कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया था। पुलिस ने उसके परिजनों से संपर्क किया और मौके पर पहुंचे पिता सूर्यपाल सिंह के सुपुर्द कर दिया।