फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सड़क हादसे में घायल युवक ने तोड़ा दम

Tue, 05 May 2026 02:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
सुनील कुमार की फाइल फोटो।
विज्ञापन
मलिहाबाद। रहीमाबाद-माल रोड पर शनिवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हुए सुनील कुमार (28) की सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

रहीमाबाद के बलदेव खेड़ा निवासी सुनील के पिता गंगा प्रसाद ने बताया कि बेटा शनिवार रात खेत से पैदल लौट रहा था। सड़क पार करते समय माल रोड पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। ट्रॉमा सेंटर में सुनील का इलाज चल रहा था। सुनील की एक वर्ष पूर्व शादी हुई थी। परिवार में पत्नी सुभाषिनी गर्भवती हैं। इस संबंध में इंस्पेक्टर रहीमाबाद अरुण कुमार ने बताया कि इस मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें