फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सड़क दुर्घटना में युवक घायल

Sat, 27 Apr 2024 04:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
जमुनहा (श्रावस्ती)। मल्हीपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर सेमराहनीय के मजरा धोबिया निवासी संदीप भार्गव (26) पुत्र रामराज भार्गव बृहस्पतिवार को भुड़कुलवा गांव में एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। जहां से वे देर रात मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। मल्हीपुर भिनगा मार्ग स्थित सर्रा के पास मार्ग पर गड्ढा होने के कारण मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई। जिससे संदीप गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने संदीप को एंबुलेंस से सीएचसी मल्हीपुर पहुंचाया। जहां हालत में सुधार न होता देख चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें