फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मलिहाबाद में हुए सड़क हादसे में युवक की हुई पहचान

Mon, 12 Jan 2026 02:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विमलेश की फाइल फोटो।
विज्ञापन
मलिहाबाद। कस्बे के चौराहा स्थित धर्म कांटे के पास शनिवार देर रात हुए सड़क हादसे में मृत युवक की पहचान काकोरी के बेलवा गांव निवासी विमलेश (25) के रूप में हुई है। रविवार दोपहर सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी मिलने पर बहन आरती ने पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंच कर पहचान की। वह मजदूरी करता था। फिरोजपुर निवासी आरती ने बताया कि शनिवार शाम उनके पति से विमलेश की मोबाइल फोन पर बात हुई थी। उस समय वह शराब के नशे में था। घटना के समय उसकी जेब से शराब का पाउच मिला था। दो साल पहले उनके भाई विशाल ने फंदे से लटककर जान दे दी थी। माता-पिता की काफी समय पहले मौत हो चुकी है। इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह भाटी ने बताया कि वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें