फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: शेयर मार्केट में घाटा होने पर युवक ने लगाई फांसी

Fri, 09 Feb 2024 04:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। पीजीआई इलाके के एक युवक ने शेयर मार्केट में घाटा होने पर बुधवार को फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

वृंदावन योजना निवासी लाल बहादुर मिश्र प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। लाल बहादुर के मुताबिक बेटा अर्पित (24) शेयर मार्केट में निवेश करता था। दो दिन पहले उसे 23 हजार रुपये का लाभ हुआ था। बुधवार को उसने 46 हजार रुपये निवेश किए थे, मगर रकम डूब गई। लाल बहादुर ने बताया कि बुधवार को बेटा उन्हें चारबाग स्टेशन छोड़ने गया था। इसके बाद घर लौटकर उसने फांसी लगा ली। कुछ देर बाद अर्पित की मां प्रतिमा जब पड़ोस से लौटीं तो वह फंदे पर लटका मिला।
विज्ञापन

चौकी इंचार्ज धीरेंद्र वर्मा के मुताबिक पड़ोसियों ने अर्पित के ऑनलाइन गेम खेलने की जानकारी दी है। जिसमें हारने के चलते वह उस पर 14 लाख रुपये का कर्ज हो गया था। इसके चलते वह काफी दिन से परेशान था। आशंका है कि इसी वजह से अर्पित ने खुदकुशी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें