फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पारंपरिक लिप्पन कला की बारीकियों से रूबरू हुए युवा

विज्ञापन
आर्टेलिया इंस्टिट्यूट ऑफ़ फाइन आर्ट में दो दिवसीय लिप्पन आर्ट कार्यशाला का समापन
विज्ञापन
लखनऊ। पारंपरिक लोक कला को नई पीढ़ी से जोड़ने की पहल के तहत आर्टेलिया इंस्टीट्यूट ऑफ फाइन आर्ट में आयोजित दो दिवसीय लिप्पन आर्ट कार्यशाला का रविवार को समापन हुआ। कार्यशाला में प्रतिभागियों ने पारंपरिक कला की बारीकियां सीखने के साथ अपनी कल्पना को आकर्षक कलाकृतियों के रूप में उकेरा। कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों को लिप्पन आर्ट की तकनीक, डिजाइन निर्माण, रिलीफ वर्क, मिरर वर्क और फिनिशिंग का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम का संयोजन राहुल गौतम ने किया जबकि सुजाता, राहुल, अंशु, सुमेधा और रिया ने प्रशिक्षक के रूप में मार्गदर्शन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें