फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लखनऊ का युवक रूस में फंसा, जबरन सेना में भर्ती करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। नौकरी की तलाश में रूस गए आशियाना के कानपुर रोड निवासी आशीष सिंह को वहां जबरन सेना में भर्ती करने का आरोप है। उन्हें युद्ध का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। मधुमेह से पीड़ित आशीष को दवा और खाना भी नहीं मिल रहा, जिससे स्वास्थ्य बिगड़ रहा है। उनकी बहन सुखमनी सिंह ने यह आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि आशीष काम की तलाश में आठ जून को पंजाब के एक एजेंट के माध्यम से वर्किंग वीजा पर रूस गए थे। वहां उनकी मुलाकात शुभम डाकुआ और एमबीबीएस के छात्र फहीम अख्तर से हुई। आरोप है कि फहीम ने रोजगार दिलाने के नाम पर आशीष के साथ धोखाधड़ी की और उन्हें रूसी सेना में भर्ती करा दिया। आशीष ने 8 और 21 अक्तूबर को वीडियो कॉल पर परिवार को गंभीर स्थिति बताई। उन्हें रूस के ताइफुन कैंप में रखा गया है, जहां उपनाम शेरखान है। सुखमनी ने प्रधानमंत्री कार्यालय, विदेश मंत्रालय और मॉस्को स्थित भारतीय दूतावास को पत्र भेजकर भाई की सुरक्षित वापसी की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें