आईटीआई में लगे रोजगार मेले में उमड़े युवा।
लखनऊ। आईटीआई अलीगंज में मारुति सुजुकी की ओर से दो दिवसीय रोजगार मेला बृहस्पतिवार को आयोजित किया गया। पहले दिन युवाओं की भारी भीड़ उमड़ी। यह भर्ती हरियाणा स्थित मानेसर प्लांट के लिए थी। प्लेसमेंट ऑफिसर एमए खान ने बताया कि चयनित महिला अभ्यर्थियों को 41 हजार 713 रुपये प्रतिमाह का वेतन मिलेगा। पुरुष अभ्यर्थियों को 32 हजार रुपये प्रतिमाह का वेतन दिया जाएगा। रजिस्ट्रेशन शुरू होने से पहले ही परिसर के बाहर करीब 500 मीटर लंबी कतार लग गई थी। उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से आईटीआई पास अभ्यर्थी इस दो दिवसीय मेले में शामिल हुए। पहले दिन रजिस्ट्रेशन और लिखित परीक्षा हुई, जिसमें तकनीकी योग्यता, सामान्य ज्ञान और एप्टीट्यूड से जुड़े सवाल थे। दूसरे दिन सफल उम्मीदवारों का साक्षात्कार और दस्तावेज सत्यापन किया जाएगा। आईटीआई प्रशासन फिटर, टर्नर, वेल्डर, मोटर मैकेनिक, डीजल मैकेनिक और इलेक्ट्रिशियन ट्रेड के अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दे रहा है।