फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पारिवारिक कलह से परेशान युवक ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। कैसरबाग स्थित पुरानी कचहरी के पास रहने वाले निजी चालक मनोज कुमार कश्यप (41) ने पारिवारिक कलह से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। मनोज के भतीजे निखिल के अनुसार तीन महीने पहले चाची काजल का चाचा मनोज से शराब पीने को लेकर झगड़ा हुआ था। इसके बाद काजल बेटे व बेटी को लेकर मायके लखीमपुर खीरी चली गई थी। काजल के वापस न आने से मनोज डिप्रेशन में थे। मनोज बुधवार शाम चार बजे नशे की हालत में घर पहुंचे और कमरे में चले गए। थोड़ी देर बाद जब उनकी भाभी कमरे में गई तो मनोज को दुपट्टे के सहारे एंगल से लटका देखा। परिजन उनको बलरामपुर अस्पताल लेकर जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर कैसरबाग अंजनी कुमार मिश्र ने बताया कि परिजनों ने किसी तरह का कोई आरोप नहीं लगाया है। आत्महत्या की वजह पारिवारिक कलह है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें