फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत

Fri, 16 Aug 2024 10:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
गिलौला (श्रावस्ती)। गिलौला थाना क्षेत्र के ग्राम भिखारीपुर मसढ़ी निवासी एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक का शव शुक्रवार सुबह उसी के कमरे में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है।
विज्ञापन

भिखारीपुर मसढ़ी निवासी अभिनंदन शुक्ला (40) का विवाह बहराइच में हुआ था। उसकी पत्नी एक वर्ष से अपने दो बच्चों के साथ मायके में रह रही है, जबकि उसका भाई बंटवारा करके अलग रहता है। शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे पड़ोसियों को अभिनंदन के घर के अंदर से दुर्गंध आ रही थी। इस दौरान ग्रामीणों ने दरवाजे व खिड़की के दरार से देखा तो अभिनंदन के शरीर पर मक्खियां भिनभिना रही थीं।
ग्राम चौकीदार की सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक महिमा नाथ उपाध्याय ने दरवाजा तोड़वाया। अंदर जाकर देखने पर अभिनंदन मुंह के बल पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने जांच की। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद में मौत के कारणों का खुलासा होगा। उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें