लखनऊ। निशातगंज पुराना बादशाह नगर के रहने वाले रितिक मौर्य (23) बुधवार शाम को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वह एक परचून की दुकान में काम करते थे। युवक के भाई अमित के मुताबिक बुधवार शाम बहन आकांक्षा ने रितिक को फर्श पर मरणासन्न हाल में पड़ा देखा। जानकारी पर घर पहुंचे अमित ने घटना की सूचना पुलिस को दी। वह पड़ोसियों की मदद से रितिक को लेकर बलरामपुर अस्पताल पहुंचे, वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। आशंका जताई है कि रितिक की मौत जहरीला पदार्थ खाने से हुई है। (संवाद)