फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बाइकों की टक्कर में युवक की मौत, दो घायल

Wed, 15 Nov 2023 01:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। पुराना महानगर निवासी आदित्य गौड़ (23) फाइनेंस कंपनी में काम करते थे। उनके पिता आशीष गौड़ के मुताबिक सोमवार रात आदित्य विकासनगर निवासी अपने दोस्त रवि उर्फ जॉय के साथ बाइक से निकले थे। जब यह लोग गोमतीनगर में भागीदारी भवन के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रही दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में आदित्य व रवि गंभीर रूप से जख्मी हो गए। अस्पताल में भर्ती कराने पर आदित्य की मौत हो गई। रवि का इलाज चल रहा है। पुलिस के मुताबिक हादसे में दूसरी बाइक पर सवार युवक भी जख्मी हुआ है। उसके बारे में पता किया जा रहा है। दोनों बाइकों को पुलिस ने कब्जे में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें