खीरों (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार की रात वाहन की टक्कर से युवक की मौत हो गई। खीरों थाना क्षेत्र के दुबिनखेड़ा मजरे हरदी गांव निवासी सर्वेश कुमार (30) पुत्र श्रीकेशन मजदूरी करता था। बृहस्पतिवार की सुबह 10 बजे घर से निकला था। देर रात सेमरी-रायबरेली मार्ग पर दुबिनखेड़ा गांव के पास किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गया था। रात में किसी तरह सर्वेश घर पहुंचा। सुबह जानकारी होने पर भाई सुनील ने उसे सीएचसी से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि घटना की जांच कराई जा रही है।