सलोन (रायबरेली)। डीह क्षेत्र के ओढ़ारियापुर मजरे मधुकरपुर निवासी अजय पटेल (26) सोमवार को अपने चचेरे भाई विनोद पटेल के साथ सलोन के अमिलिहा गांव में एक आयोजन में गया था। रात में लौटते समय उनकी बाइक बिजवलिया गांव के पास सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्राॅली से भिड़ गई। इस हादसे में अजय की मौके पर मौत हो गई। गंभीर हालत में विनोद को पुलिस ने सीएचसी सलोन पहुंचाया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कोतवाल श्याम कुमार पाल ने बताया कि युवक हेलमेट नहीं लगाए था। सिर में गंभीर चोट लगने से मौत हो गई।