रायबरेली। बछरावां क्षेत्र में रविवार रात हुए हादसे में युवक की मौत हो गई। हादसे के वक्त युवक अपनी ससुराल जा रहा है। क्षेत्र के रिसालखेड़ा मजरे बन्नावां निवासी राममिलन (37) पैदल ही छोटकवा खेड़ा गांव जा रहा था। इसी दौरान चुरुवा-पश्चिम गांव बाईपास मार्ग को पार करते समय किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इस हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से भाग निकला। राममिलन की मौके पर मौत हो गई। उसके परिवार में पत्नी अंजू, बच्चे महक (7) और रिषम (5) हैं। कोतवाल बृजेश राय ने बताया कि युवक को टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।