फोटो संख्या 13
सरेनी (रायबरेली)। थाना क्षेत्र के सगरा मजरे तेजगांव गांव निवासी अभय मिश्रा उर्फ छोटू (25) पुत्र महेंद्र मिश्रा बृहस्पतिवार को घर में रखे इनवर्टर को ठीक कर रहा था। इसी दौरन उसे करंट लग गया। शोरगुल पर परिजन पहुंचे और अभय को सीएचसी पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमल पटेल ने बताया कि करंट लगने से युवक की जान गई है। वहीं परिजनों ने पोस्टमार्टम कराए बिना ही शव का गेगासो गंगाघाट पर अंतिम संस्कार कर दिया। युवक की मौत से परिजनों में रोना पिटना मचा है। संवाद