फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: उफनाया नाला पार करते समय डूबने से युवक की मौत

Thu, 11 Jul 2024 04:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
मृतक सूरज मिश्रा 
विज्ञापन
श्रावस्ती। भंगहा बाजार निवासी एक युवक मंगलवार रात उफनाया नाला पार करते समय डूब गया। आसपास के लोगों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला गया। भंगहा चौकी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है।
विज्ञापन


भिनगा कोतवाली क्षेत्र के भंगहा चौकी अंतर्गत भंगहा बाजार निवासी सूरज मिश्रा (28) पुत्र जनार्दन प्रसाद घर में अकेला रहता है जबकि उसका बड़ा भाई पवन कुमार अपनी ससुराल में। मंगलवार देर शाम सूरज भंगहा चौराहे पर सामान खरीदने आया था। जहां से देर शाम लौटते समय घर के बगल नाले को पार करने के दौरान सूरज पानी अधिक होने के कारण उसमें डूब गया। आसपास मौजूद लोग उसे जब तक बचाने का प्रयास करते तब तब वह डूब गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें