फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बेकाबू वाहन की टक्कर से युवक की मौत

Mon, 08 Jan 2024 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंचाहार (रायबरेल)। सलोन कोतवाली क्षेत्र के धरई गांव के पास एक अज्ञात वाहन ने युवक को टक्कर मार दी। लखनऊ ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। उसे सलोन के एक निजी अस्पताल से लखनऊ रेफर किया गया था।
विज्ञापन

गांव निवासी अखिलेश कुमार (25) भट्ठे पर काम करता था। लगभग 15 दिन पहले वह गांव आया था। शुक्रवार सुबह वह बाइक से सलोन जा रहा था। इस दौरान गांव के पास उसे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वह हेलमेट नहीं पहने था।
उसे सलोन के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शनिवार की देर शाम उसकी हालत बिगड़ी, तो उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। परिजन उसे लखनऊ ले जा रहे थे। रास्ते में उसकी मौत हो गई। परिजन शव लेकर घर आए और रविवार को ऊंचाहार पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

कोतवाल आदर्श कुमार सिंह ने बताया कि सलोन क्षेत्र में सड़क दुघर्टना में घायल होने से उसकी मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मामला सलोन कोतवाली में दर्ज होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें