लखनऊ। चिनहट के तिवारीगंज में रहने वाले शोभित कुमार (25) की बुधवार को हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर मौत हो गई। शोभित के पिता दिनेश ने बताया कि बेटा बुधवार को बख्शी का तालाब स्थित एक घर में सोलर पैनल लगाने गया था। वह काम कर रहा था तभी लोहे का एंगल बगल से निकल रही हाईटेंशन लाइन में छू गया और बेटे गंभीर रूप से झुलस गया। साथियों ने बेटे को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई। बेटे के पास मिले मोबाइल से साथियों ने घरवालों को सूचना दी।