गोसाईंगंज। शिवलर निवासी मुकुल कश्यप (32) का शव रविवार शाम रेलवे लाइन पर पड़ा मिला।
इंस्पेक्टर डीके सिंह के मुताबिक मुकुल के चचेरे भाई जय सिंह ने बताया कि मुकुल मानसिक रूप से बीमार था और उसका इलाज चल रहा था। रविवार को वह घर से करीब तीन किलोमीटर दूर नवाब अली का पुरवा के पास रेलवे लाइन पर पहुंच गया, जहां ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। मुकुल के परिवार में पत्नी रोशनी और दो बेटे हैं।