लखनऊ। बख्शी का तालाब स्थित कठवारा निवासी अच्छे लाल साहू (37) की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह मजदूरी करते थे। उनके भाई प्रेम ने बताया कि अच्छे लाल साहू शनिवार सुबह 9:30 बजे घर से शौच के लिए निकले थे। वह पैदल सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। गंभीर अवस्था में उन्हें सौ शैया अस्पताल पहुंचाया गया। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिवार में पत्नी रीता व पांच बेटियां हैं। इंस्पेक्टर संजय सिंह ने बताया कि परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।