अयोध्या में गुरुवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव पेड़ से लटका मिला। बताया गया कि थाना गोसाईगंज इलाके के राममहर गांव के बाहर मफलर से लटका शव मिला। उसकी पहचान जयसिंह निवासी जनपद गाजीपुर के रूप में हुई है। युवक की मौत की सूचना उसके परिजनों को दे दी गई है। उन्होंने बताया कि जयसिंह रिश्तेदारी में गया हुआ था।