लखनऊ। बिजनौर के अनूप खेड़ा के पास बेकाबू डंपर ने बाइक सवार मोनू (22) की जान ले ली। युवक की बहन की शादी 21 मई को है। हादसे की सूचना पर घर में कोहराम मच गया। इंस्पेक्टर मनोज भदौरिया के मुताबिक, कंकड़कुआ का मोनू एक मोटर मकैनिक था। हादसे के दौरान हेलमेट न लगाए होने के चलते सिर में गंभीर चोट आने से मौके पर ही युवक की सांसें उखड़ गईं।
मृतक के पिता वैधनाथ ने बताया कि मोनू के अलावा उनकी पांच बेटियां हैं। इनमें चार की शादी हो चुकी है। पांचवे नंबर की बेटी की शादी 21 मई को है। इकलौते बेटे की मौत से खुशियां मातम में बदल गईं। युवक की मां नन्ही देवी का रो-रोकर बुरा हाल था।