सड़क हादसे में मौत युवक की मौत। (फोटो ःप्रतीकात्मक)
- फोटो : ??? ?????
सरोजनीनगर इलाके में शुक्रवार रात टक्कर के विरोध पर चिढ़े ट्रक चालक ने कार सवार विकास राजपूत (38) को रौंद दिया। हादसे में युवक के पैर फट गए।
पुलिस ने आननफानन उसे अस्पताल पहुंचाया। अधिक रक्तस्राव के चलते उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचना पर परिवार में रोना-पीटना मच गया।
प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार आर्य के मुताबिक, विकास राजपूत कानपुर रोड स्थित एलडीए कॉलोनी में रहता था। शुक्रवार देर रात भतीजे शुभांकर संग घूमने निकला था।
पीएससी बटालियन के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। विरोध जताते हुए विकास ने ट्रक चालक को उतरने के लिए कहा। इस पर चिढ़े चालक ने उनके पैरों पर ट्रक चढ़ा दिया। इससे विकास गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस ने आननफानन उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, आरोपी चालक की तलाश की जा रही है। परिवार में पत्नी ज्योति के अलावा बेटी सोनिया व बेटा चेतन है।
पिछले साल लोहड़ी में हुई थी मां की मौत
दोस्तों ने बताया कि पिछले साल लोहड़ी के दिन विकास की मां की मौत हो गई थी। ऐसे में लोहड़ी के दिन मां की याद आने के चलते वह घूमने निकला था और हादसे का शिकार हो गया।