सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त स्कूटी।
- फोटो : ??? ?????
विभूतिखंड के शहीद पथ पर रविवार देर रात ट्रक की टक्कर से बस्ती निवासी राज चौहान (23) की मौत हो गई। युवक ने स्कूटी सवार कार्तिकेय मदान से लिफ्ट मांगी थी।
पुलिस के मुताबिक, हेलमेट लगाए होने के बावजूद कार्तिकेय गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्रभारी निरीक्षक राम सिंह के मुताबिक, विरामखंड का कार्तिकेय मदान रविवार रात को निजी काम से शहीद पथ होते हुए जा रहा था।
रास्ते में बस्ती निवासी राज चौहान ने लिफ्ट मांगी तो कार्तिकेय ने बैठा लिया। विजयनगर अंडरपास के पास ट्रक ने स्कूटी में टक्कर मार दी। राज ट्रक के नीचे आ गया था।
सीसीटीवी फुटेज की मदद से ट्रक की तलाश की जा रही है। प्रभारी ने बताया कि राज के पास से मिले कागजों के मुताबिक, वह बीमा एजेंसी में काम करता था।