फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नुक्कड़ नाटक में पेश किए स्वामी विवेकानंद के विचार

विज्ञापन
नुक्कड़ नाटक में पेश किए स्वामी विवेकानंद के विचार
विज्ञापन

विज्ञापन

माई सिटी रिपोटेर

लखनऊ। स्वामी विवेकानंद की जयंती (राष्ट्रीय युवा दिवस) के अवसर पर उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने हजरतगंज मेट्रो स्टेशन पर युवा सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता पर आधारित कार्यक्रम आयोजित किए। विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से नुक्कड़ नाटक आदि कराए गए। जनसंपर्क विभाग ने बताया कि वंचित वर्ग के बच्चों ने स्वच्छ भारत पर केंद्रित नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। इस प्रस्तुति में स्वच्छता, स्वास्थ्य और नागरिक जिम्मेदारी के महत्व को प्रदर्शित किया गया। इसके अलावा बच्चों की ओर से शास्त्रीय कथक नृत्य भी प्रस्तुत किया गया, जिसमें भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत व अनुशासन, समर्पण एवं आंतरिक शक्ति के महत्व को दशाया गया, जो स्वामी विवेकानंद के विचारों से प्रेरित रहा। दूसरे सत्र में लविवि छात्रों ने नशे की लत. सतत विकास व राष्ट्र निमोण पर केंद्रित नुक्कड नाटक प्रस्तुत किया। प्रस्तुति में नशे के खिलाफ जागरुकता, समावेशी राष्ट्रीय विकास में युवाओं की भूमिका और पर्यावरण संरक्षण को उजागर किया गया। इस मौके पर एमडी सुशील कुमार ने कहाकि स्वामी विवेकानंद के विचार आज भी युवाओं के लिए प्रेरणादायक हैं।

नुक्कड़ नाटक में पेश किए स्वामी विवेकानंद के विचार

नुक्कड़ नाटक में पेश किए स्वामी विवेकानंद के विचार

नुक्कड़ नाटक में पेश किए स्वामी विवेकानंद के विचार

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें