लखनऊ। काकोरी में सोमवार को शराब के नशे में डंपर चालक भलिया गांव निवासी पवन पाल (30) ने पेड़ से फंदा लगा लिया। छह साल पहले उनकी शादी हुई थी। सोमवार सुबह छह बजे वह शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंचे थे। घर में परिजनों से उनका किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। नाराज होकर पवन भलिया चौराहे चले गए। वहां शराब पी और दो सौ मीटर दूर आम के बाग में पहुंचे, वहां पेड़ से रस्सी के सहारे फंदा लगा लिया। परिजनाें ने कोई शिकायत नहीं दी है। परिवार पत्नी पूनम, मां, पिता गंगाराम, दो बहनें और दो भाई हैं।