लखनऊ। नौकरी छूट जाने से परेशान मड़ियांव के फैजुल्लागंज निवासी आशीष शर्मा (29) ने शुक्रवार को जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। इंस्पेक्टर अनिल सिंह के मुताबिक, आशीष की एक महीने पहले नौकरी छूट गई थी।
शुक्रवार को वह घर आया तो अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई। परिजनों ने आननफानन उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
मृतक के भाई अभिषेक ने बताया कि अस्पताल ले जाते वक्त आशीष ने बताया था कि उसने जहरीला पदार्थ खाया है। परिवार में पत्नी वंदना और एक बच्चा है। (संवाद)