युवक ने लगा ली फांसी। (फोटो ःप्रतीकात्मक)
- फोटो : ??? ?????
चिनहट के कमता इलाके में शनिवार देररात मनपसंद युवती से शादी न होने पर युवक शुभम सिंह (23) ने फांसी लगा ली।
युवक के पिता शिव कुमार कानपुर में चमड़ा फैक्टरी में नौकरी करते हैं। परिवार में एक भाई शिवा है। हादसे की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया।
प्रभारी निरीक्षक आलोक राव के मुताबिक, अयोध्या के पिनावा का शुभम कमता इलाके में किराये के मकान में रहकर अस्पताल में नौकरी करता था।
विकास ने बताया कि साले शुभम की एक युवती से दोस्ती थी। वह शादी करना चाहता था, लेकिन युवती ने इनकार कर दिया था। इसके चलते शुभम काफी परेशान चल रहा था।
विकास ने बताया कि शनिवार देर रात करीब साढे़ 11 बजे बजे साले के कमरे में गए और दरवाजा खटखटाया, लेकिन जवाब नहीं मिला।
इस पर दोस्तों की मदद से दरवाजा तोड़ा तो विकास फंदे से लटक रहा था। पुलिस के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की जांच की जाएगी।