फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दो बाइकों की टक्कर में युवक और छात्र की मौत

Wed, 22 Feb 2023 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को दो बाइकों की भिड़ंत में युवक और एक छात्र की जान चली गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के बाद छात्र को एक रोडवेज बस ने भी कुचल दिया। दोनों हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

लालगंज के ऐहार गांव निवासी पत्रकार राममोहन तिवारी (42) बाइक पर सवार होकर लालगंज की तरफ जा रहा था, जबकि ठकुराइन खेड़ा मजरे युसुफपुर गांव निवासी प्रदीप कुमार (15) पुत्र अमरनाथ बाइक से रायबरेली की तरफ जा रहा था।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रायबरेली रोड स्थित शेखवापुर गांव के निकट दोनों बाइकों में भिड़ंत हो गई। इससे बाइक सवार सड़क पर गिर गए। इस दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने प्रदीप को कुचल दिया। बस किस डिपो की थी, इसका पता नहीं चला। हादसे के बाद चालक बस लेकर भाग गया।
विज्ञापन

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। वहां मौजूद राहगीरों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद पत्नी ललिता, सात वर्षीय बेटी पीहू और तीन साल के बेटे अंश समेत अन्य परिजन गमगीन हो गए। वहीं प्रदीप दसवीं का छात्र था। परिजनों ने बताया कि मंगलवार सुबह वह परीक्षा देने के बाद घर लौटा था। थोड़ी देर बाद वह अपने दोस्त के साथ किसी काम से बाइक से निकला, लेकिन कुछ ही देर बाद अनहोनी की खबर मिली। थानेदार शिवशंकर सिंह ने हादसे की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें