फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: युवक और उसके दोस्त पर सुतली बम से हमला

विज्ञापन
युवक और उसके दोस्त पर सुतली बम से हमला
विज्ञापन
गुडंबा। अलीगंज के सेक्टर क्यू निवासी अमन गुप्ता ने पड़ोसी युवकों पर सुतली बम से हमला करने का आरोप लगाया है। मामले में एक सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हो रहा है, जिसमें दो युवक कुछ फेंककर भागते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि, इंस्पेक्टर मड़ियांव आलोक राव ने बताया कि जांच में सुतली बम फेंकने की बात फर्जी निकली है। दीवार पर भी कोई निशान नहीं मिला है। वहां पटाखे फोड़े गए थे और किसी को चोट नहीं आई है। अमन के मुताबिक, 20 अक्तूबर की रात करीब 12 से एक बजे के बीच दोस्त शिव ओमपाल मिलने घर आया था। घर के पास दोनों बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान पड़ोसी तीन युवक आए और सुतली बम से हमला कर भाग निकले। अमन को चोटें आई हैं। पीड़ित ने घटना से संबंधित सीसीटीवी फुटेज और तहरीर राम-राम बैंक चौकी इंचार्ज को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें