स्पा के दौरान युवती से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार
आलमबाग। आशियाना स्थित लेखराज खजाना मार्केट के एक सैलून में शुक्रवार को स्पा कराने गई सरोजनीनगर निवासी युवती से आलमबाग के सुजानपुर कर्मचारी दानिश ने छेड़छाड़ और अश्लील हरकत की। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। युवती का आरोप है कि दानिश ने उसे गलत तरीके से छुआ और अश्लील हरकतें की। विरोध पर पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी थी ओर आशियाना थाने पहुंचकर तहरीर दी थी। इंस्पेक्टर गजेंद्र राय ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।