होटल में ग्राहकों से मारपीट करते लोग।
लखनऊ। गोसाईंगंज कस्बे में सोमवार दोपहर नारंगी गमछा पहनकर होटल में नॉनवेज खाना खा रहे दिनेश शर्मा और उसके साथी सुभाष कनौजिया से ग्राहकों ने मारपीट की। पुलिस ने सुभाष का शांतिभंग में चालान कर दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इंस्पेक्टर ब्रजेश चंद्र तिवारी के मुताबिक दोपहर एक बजे दिनेश और सुभाष सिराजुद्दीन के ढाबे में खाना खा रहे थे। तभी ग्राहक नरेंद्र सिंह ने दोनों को टोक दिया। इस बात पर विवाद हो गया। सुभाष व नरेंद्र में मारपीट हो गई। ढाबा मालिक ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सुभाष पर कार्रवाई कर दी। मामले में किसी ने तहरीर नहीं दी है।