फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बाथरूम में मिला युवक का शव

Tue, 29 Sep 2026 02:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
लखनऊ। बाजारखाला के खजुआ इलाके में सोमवार को मकान के बाथरूम में मनोज कुमार रस्तोगी (40) का शव मिला। मनोज के भाई कमल के मुताबिक, सोमवार दोपहर करीब 12 बजे उनके भाई के दोस्त ने फोन कर बताया कि वह कॉल नहीं उठा रहे हैं। मनोज जिस दुकान पर काम करते थे, वहां भी नहीं पहुंचे थे। कमल के अनुसार, सूचना पर वह भाई के घर पहुंचे तो दरवाजा भीतर से बंद था। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर घर में प्रवेश किया तो मनोज बाथरूम में मृत मिले। कमल ने बताया कि मनोज अविवाहित थे और शराब के आदी थे। इंस्पेक्टर ब्रजेश सिंह ने बताया कि परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें