युवक ने थूंका और रोटी तंदूर में लगा दिया।
- फोटो : amar ujala
बाराबंकी जिले के रामनगर कोतवाली क्षेत्र के सुढ़ियामऊ में कस्बे में एक होटल पर थूक कर रोटी बनाने का मामला सामने आया है।
इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक युवक तंदूर पर रोटी बना रहा है और रोटी को थपथपाने के बाद उस पर थूकने के बाद तंदूर के अंदर लगाता है।
अमर उजाला वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। कुछ लोगों ने इसे लेकर आक्रोश जताया है। पुलिस अभी मामला संज्ञान में नहीं होने की बात कह रही है।